VIDEO : जिराफ के सामने नहीं चली शेरनी की चालाकी, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला यह नजारा

By: Ankur Fri, 29 Oct 2021 3:14:25

VIDEO : जिराफ के सामने नहीं चली शेरनी की चालाकी, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला यह नजारा

जंगल की अपनी एक अलग और अनोखी लाइफ होती हैं जहां जानवरों को अपने खाने का जुगाड़ खुद ही करना होता हैं। कई जानवर इसके लिए दूसरे जानवर का शिकार करते हैं। खासतौर से शेर को अपने शिकार करने के तरीके के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं जिसमें जिराफ के सामने शेरनी की चालाकी नहीं चली और उसे पटखनी खानी पड़ी। यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला हैं। इस वीडियो में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा। यहां एक शेरनी चालाकी से जिराफ पर हमले की फिराक में थी। लेकिन, गेम ऐसा पलटा कि वह जिंदगीभर याद रखेगी।

दरअसल, एक शेरनी जिराफ का शिकार करने की कोशिश में लगी थी। लेकिन, जिराफ ने उल्टा उसे चकमा दे दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मैदान में अचानक एक शेरनी ताक लगाकर जिराफ पर हमला करने वाली होती है। जिराफ तेजी से शेरनी की ओर आ रहा होता है। जैसे ही जिराफ शेरनी के पास पहुंचता है, शेरनी तुरंत उसके गले को पकड़ने की कोशिश करती है। लेकिन, शेरनी हमला करते हुए खुद हवा में उछल जाती है।

इस वीडियो को देखने के दौरान एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘Life and nature’ द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :

# UP के गुरूजी का सामने आया अमानवीय चेहरा, बच्चे का पैर पकड़कर छत से उल्टा लटकाया

# अपनी रिस्क पर ही बनाए ये अजीबोगरीब पास्ता, वायरल हो रहा इसका वीडियो, देखें यहां

# ससुर ने होने वाले दामाद से मांगा मर्दानगी का सबूत, युवक को उठाना पड़ा यह कदम!

# VIDEO : शेरनी को खदेड़ते नजर आया एक कुत्ता, जिसने भी देखा रह गया दंग

# अनिल कपूर ने मां की फोटो शेयर कर लिखा...निशा रावल हुईं कोरोना पॉजिटिव, इस एक्टर के आया हार्ट अटैक

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com